सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार थानाक्षेत्र के महदा में पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात हुए मार-पीट के मामले में कोठीभार पुलिस ने तहरीर के आधार पर 4 लोगों के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए तहरीर में महदा निवासी कोदई पुत्र नेपाल दुसाध ने लिखा है कि दिनांक 6.7.2026 को समय करीब 9 बजे रात में पुरानी रंजिश को लेकर मेरे पटिदार केश कुमार पुत्र नेपाल, पिन्टू पुत्र दिनेश, गिरजेश पुत्र रामाकान्त, संदीप पुत्र नर्वद पता उपरोक्त ने मिल कर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देते हुए प्रार्थी को लात मुक्का लाठी डण्डा से मारे पीटे है जिससे काफी चोटे आयी है तथा जान से मारने की धमकी दिये है।
कोठीभार पुलिस ने तहरीर के आधार पर केश कुमार पुत्र नेपाल, पिन्टू पुत्र दिनेश, गिरजेश पुत्र रामाकान्त व संदीप पिता नर्वद निवासीगण महदा के विरूद्व बीएनएस की धारा 115 2, 352, 351 3 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवही शुरू कर दी है।

