July 27, 2024
Big Breaking: गायत्री महायज्ञ के दौरान मची भगदड़, दो की मौत, कई घायल

Big Breaking: Stampede during Gayatri Mahayagya, two dead, many injured

Big Breaking छपरा-बिहार। सारण में गायत्री महायज्ञ के आज अंतिम दिन शुक्रवार की सुबह मची भगदड़ में जहां दो महिलाओं की मौत हो गयी वही कई के घायल होने की खबर है, हादसे की वजह हवन में शामिल होने के लिए धक्कामुक्की में कुछ लोगों का गिरना और फिर उससे मची अफरातफरी बताई जा रही है।

Big Breaking: गायत्री महायज्ञ के दौरान मची भगदड़, दो की मौत, कई घायल

मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर के मस्तीचक इलाके में चार दिवसीय 251 कंुडीय गायत्री महायज्ञ कराया जा रहा था, आज यज्ञ का अंतिम दिन था, महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल समेत अन्य जगहों से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं, भीड़ अधिक होने के कारण हवन के लिए अंदर घुसने की होड़ सी मच गई थी, आपाधापी में कुछ लोग गिर पड़े तो कुछ लोग उन्हें उठाने की जगह आगे बढ़ने लगे, फिर देखते ही देखते भगदड़ मच गई और जबतक लोग संभलते दो महिलाओं की मौत हो गई, इस हादसे में कई घायल भी बताये जा रहे है।

Big Breaking: गायत्री महायज्ञ के दौरान मची भगदड़, दो की मौत, कई घायल

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और हालत को काबू करने में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!