July 27, 2024
सिसवा नगर के बूथ संख्या 379-80 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर के बूथ संख्या 379 -80 गोपाल नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोर्चा धर्मनाथ खरवार ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऐसे मनुष्य थे जिन्होंने समाज को देने का काम किया है उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित था एकात्म मानव दर्शन आज पूरे विश्व के कल्याण का रास्ता दिखा रहा है मोदी जी इस मंत्र को लेकर समाज की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की विकास कर रहे हैं आज हम सभी कार्यकर्ता उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए समाज के लोगों के विकास की योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री राकेश कनौजिया ने कहा कि दीनदयाल जी का जो सपना था आज भारतीय जनता पार्टी के सरकार में पूरा हो रहा है उन्होंने जो बीच बीजेपी के रूप में डाला था आज वह बृट वृक्ष की तरह विशाल खड़ा हो गया है आज उनके दिखाए गए मार्ग पर हमारी सरकार कल्याणकारी योजना लाकर लोगों विकास कर रही है।
इस कार्यक्रम में जिला पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष गणेश खरवार, मंडल महामंत्री रामेश्वर जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री मदन राजभर, बूथ अध्यक्ष नाथू कनौजिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव तिवारी, दीपू मद्धेशिया, विक्की खरवार, शिवा सिंह, अभिषेक इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!