
सिसवा बाजार- महराजगंज। सिसवा मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिसवा नगर के मध्य शक्ति केंद्र पर सदस्यता कार्यक्रम के अंतर्गत 100 महिला पुरूषों लोगों को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय पांडे व नगर पालिका परिषद सिसवा के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी गई।

इस सदस्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, धर्मनाथ खरवार, नागेंद्र मल्ल, मण्डल महामन्त्री राजू सिंह, मदन राजभर, राकेश कन्नौजिया, हरिकिशन कुशवाह, दयाशंकर सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक कन्हैया लाल शर्मा, सुनील जयासवाल, जय नारायण चौधरी, मनोज जयसवाल, पिंटू गुप्ता, अंकित लाट, नरेंद्र भालोटिया व भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजुद रहे।
कार्यकम का संचालन भारतीय जनता पार्टी सिसवा मंडल के महामन्त्री रामेश्वर जायसवाल ने किया।