July 27, 2024
1965 में चुराई थी भैंस, 58 साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई। कहते हैं अपराधी कितना भी चालक क्यों ना हो वह कानून से बच नहीं सकता, ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, भैंस चुराने का आरोप में 58 साल बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया लेकिन उसकी उम्र को देखते हुए जमानत मिल गई।

महाराष्ट्र के ऊदागीर के रहने वाले विट्ठल बागोर को पुलिस ने 58 साल बाद भैंस चुराए जाने के मामले में गिरफ्तार किया है, उन पर 1965 में भैस चुराने का आरोप है, घटना के समय उनकी उम्र 20 साल की थी और आज उनकी उम्र 78 साल है।
इस मामले विट्ठल के साथ एक और आरोपी कृष्ण चन्द्र थे, घटना के समय उनकी उम्र 30 साल की थी और 2006 में उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी विट्ठल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, उम्र को देखते हुए जमानत मिल गयी, पुलिस का कहना है कि जमानत मिलने के बाद भी विट्ठल पर नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!