September 3, 2026
सीबीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण की भव्य झांकी से मोहा मन

सिसवा बाजार-महराजगंज। बिसोखोर कटहरी बाजार स्थित सीबीएस पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा वातावरण भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

सीबीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण की भव्य झांकी से मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजकर भव्य झांकी प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से अरुण पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, शरद पाण्डेय एवं प्रणेय पाण्डेय तथा प्राचार्य मानव मेहता की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्री-प्राइमरी की शिक्षिकाओं काजल, शिवानी, सिद्धि, याशिका, शालिनी, सीमा एवं रानी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

विद्यालय परिवार ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, भक्ति, सत्य और सदाचार की प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!