September 4, 2026
सिसवा नगर पालिका के विकास को मिली बड़ी सौगात, सड़क व नाली निर्माण के लिए 2 करोड़ स्वीकृत

सिसवा बाजार-महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर में सड़क व नाली निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।

सिसवा नगर पालिका के विकास को मिली बड़ी सौगात, सड़क व नाली निर्माण के लिए 2 करोड़ स्वीकृत

नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बताया कि यह धनराशि नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सड़क व नाली निर्माण से जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगरवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस विकास कार्य के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शकुंतला जायवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

उन्होंने ने कहा कि नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास की गति लगातार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!