September 4, 2026
खाटूश्याम जी की भक्ति में गूंजेगा “हारे का तुम ही हो सहारा”

मुंबई। भक्ति एवं आध्यात्मिक संगीत प्रेमियों के लिए खाटूश्याम जी को समर्पित भक्ति गीत “हारे का तुम ही हो सहारा” जल्द ही श्रोताओं के बीच अपनी भक्तिमय छटा बिखेरने जा रहा है। श्रद्धा, विश्वास और समर्पण से ओतप्रोत यह गीत श्याम भक्तों के हृदय को छूने का प्रयास है।

गीत को अपनी मधुर एवं भावपूर्ण आवाज़ दी है साँची सिंह ने। इसके भावपूर्ण शब्द प्रसिद्ध गीतकार अशोक सिन्हा ने लिखे हैं, जबकि गीत की निर्मात्री पूनम एस. सिंह हैं। समृद्धि टीवी की प्रस्तुति में तैयार किया गया यह भक्ति गीत खाटूश्याम जी की महिमा और भक्तों की आस्था को सरल एवं मधुर अंदाज में प्रस्तुत करता है।
निर्मात्री पूनम एस. सिंह ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं तक भक्ति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि खाटूश्याम जी के प्रति भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास को गीत के माध्यम से भावपूर्ण रूप देने का प्रयास किया गया है।

“हारे का तुम ही हो सहारा” में साँची सिंह की सुरीली आवाज़ और अशोक सिन्हा की भावपूर्ण रचना का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। यह भक्ति गीत श्याम प्रेमियों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक संगीत अनुभव बनने की उम्मीद है।
श्याम भक्ति में डूबने के लिए तैयार हो जाइएए “हारे का तुम ही हो सहारा, बाबा श्याम हमारा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!