July 27, 2024
CM Dhami ने विश्व कांग्रेस की विवरणिका का किया विमोचन, कहां- वैश्विक स्तर पर देवभूमि उत्तराखण्ड को मिलेगी एक नई पहचान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami ने 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक देहरादून में आपदा प्रबंधन पर होने वाली छठवीं विश्व कांग्रेस की विवरणिका का विमोचन किया। इस आपदा प्रबंधन कांग्रेस का विषय ‘STRENGTHENING CLIMATE ACTION & DISASTER RESILIENCE’ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन का छठवां वैश्विक सम्मेलन होने से वैश्विक स्तर पर देवभूमि उत्तराखण्ड को एक नई पहचान मिलेगी। आपदा न्यूनीकरण कैसे किया जाए, यह हिमालयी राज्यों की बड़ी आवश्यकता है।

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील है। जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाओं के स्वरूप में भी परिवर्तन हो रहा है और अब आपदा केवल मानसून अवधि तक सीमित नहीं रह गयी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन एक दशक पूर्व श्री केदारनाथ में भीषण प्राकृतिक आपदा आई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम के मास्टर प्लान से पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हुए हैं। भव्य एवं दिव्य केदारपुरी के निर्माण के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!