![स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी, 15 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2023/08/tyrtuytu-copy.jpg)
गोरखपुर। मछुआ मछली फ़साने के लिये जाल डाला लेकिन मछली की जगह एक लड़की की लाश फंस गई, सूचना पर पहुँची पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार चिलुआताल थानाक्षेत्र के मजनू चौकी के मीरपुर डोहर में आज बुधवार की सुबह एक मछुआरा मछली फ़साने के लिये जाल डाला लेकिन मछली की जगह एक लड़की की लाश फस गई।
जाल में मछली की जगह लड़की की लाश देख मछुआरा शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद लोगो की भीड़ लग गयी, वही सूचना पर मजनू चौकी पुलिस पहुँची और लाश को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कराने में लग गयी।