July 7, 2024
Gorakhpur News- हजरत इमदाद शाह का दो दिवसीय उर्स-ए-पाक 20 फरवरी से

Gorakhpur News- Hazrat Imdad Shah’s two-day Urs-e-Pak from 20th February

Gorakhpur News गोरखपुर। तुर्कमानपुर स्थित दरगाह पर हजरत इमदाद अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक 20 व 21 फरवरी को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। कुल शरीफ की रस्म अदा कर लंगर बांटा जाएगा। मुल्क में अमनो सलामती, भाईचारगी व तरक्की की दुआ मांगी जाएगी। यह जानकारी दरगाह के सदर हाजी जलालुद्दीन कादरी व नायब सदर मनोव्वर अहमद ने दी है।

Gorakhpur News- हजरत इमदाद शाह का दो दिवसीय उर्स-ए-पाक 20 फरवरी से


उन्होंने बताया कि 20 फरवरी मंगलवार को रात 8 बजे से जलसा होगा। जिसमें उलमा किराम पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में तकरीर व नात पेश करेंगे। वहीं 21 फरवरी बुधवार को सुबह 9 बजे दरगाह पर कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। दोपहर 2 बजे चादरपोशी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!