June 23, 2026
Maharajganj - नमस्कार मेघा सम्मान समारोह में RPIC School के मेधावी हुए सम्मानित

सिसवा बाजार-महराजगंज। नमस्कार फाउंडेशन और RPIC School के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता तथा नायाब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ द्वारा सम्मानित किया गया।

Maharajganj - नमस्कार मेघा सम्मान समारोह में RPIC School के मेधावी हुए सम्मानित

आयोजन में सम्मानित होकर विद्यार्थियों को खुशी और प्रोत्साहन मिला। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में RPIC के उन विद्यार्थियों को सबसे पहले सम्मानित किया गया जो कुशीनगर में आयोजित रॉकेटरी के कार्यक्रम में ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिए थे।
इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा के अलावा जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

Maharajganj - नमस्कार मेघा सम्मान समारोह में RPIC School के मेधावी हुए सम्मानित

इसके उपरांत बोर्ड परीक्षा मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी कशिश गौण, वसुधा पांडेय, साक्षी, हर्षिता, महक मद्धेशिया, कोमल जायसवाल, आस्था जायसवाल, एकता यादव, कृतिका जायसवाल, आर्या मिश्रा, रिमझीम मद्धेशिया, मंडावी जायसवाल, सिख, सीतल गुप्ता, निशा चौधरी, रिया, आकाश चौरसिया, किरण विश्वकर्मा, वीरू, सत्यम कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, रवि, कृष्णा चौहान, मेहवश को सम्मनित किया गया।

सर्वाधिक बच्चे स्थान लाने वाले में सिसवा बाजार स्थित RPIC School के विद्यार्थी रहे। कुल पंद्रह स्कूलों के विद्यार्थी इस आयोजन में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंकज तिवारी, बीजेपी नेता धीरज तिवारी, सोमनाथ चौरसिया, पं अवधेष चौबे, ओ ए जोसफ, विसक चौरसिया के अलावा नमस्कार फाउंडेशन के लोग तथा अन्य अभिभावक उपस्थित रहे ।
नमस्कार फाउंडेशन ने यह आयोजन चौथे जनपद में करवाया है। आयोजन में आरपीआइसी के विद्यार्थी अर्पित कुशवाहा को 99 परसेंटाइल प्राप्त होने पर भी सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!