गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में आज सोमवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर एन0एस0एस0 स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविको द्वारा विशेष कार्यक्रम का कॉलेज गणित विभाग में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर ई0 सी0 दास, प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव, डॉ0 जे0 पी0 यादव, डॉ0 सुनीता पाॅटर ने की।
डॉ0 जे0 पी0 यादव ने कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था, तभी से यह दिन हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर निबंध लेखन, काव्य-पाठ, भाषण का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने डिजिटल युग में हिन्दी की प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। स्वयंसेवक नकुल कुमार शाही, आकाश, अनुष्का, देविका सहित 100 अधिक स्वंसेवक एवं स्वयंसेविकायें उपस्थित रही।




