July 27, 2024
Gorakhpur News- अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के तत्वावधान में 75वीं गणतंत्र दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा

Gorakhpur। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच गोरखपुर के तत्वावधान में 75वीं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी 2024 को बैंक रोड से महात्मा गाँधी जी के प्रतिमा टाउन हॉल तक तिरंगा यात्रा पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय के नेतृत्व में निकाला गया।

इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता, छात्र, समाजसेवी, व्यापारीगण में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के क्षेत्रीय महामंत्री मोहम्मद वाज़िक शिबू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फैज़ान हुसैन, क्षेत्रीय मंत्री वसीम सिद्दीकी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जावेद अहमद, क्षेत्रीय मंत्री मोहम्मद आसिफ, क्षेत्रीय मंत्री मोइनुद्दीन, गोरखपुर जिला अध्यक्ष फहद हसन, कमरुल हुदा अंसारी, इलमुल हुदा अंसारी, कैफुल अन्सारी, खुर्शीद अहमद, कैफुल हुदा अन्सारी, वजीउल्लाह शेख, कमाल अहमद, महमूद हसन, डॉ दिलनवाज़ प्रदेश उपाध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए डॉ सत्या पाण्डेय और सभी पदाधिकारियों व उपस्थित अतिथियों, जनमानस एवं अपने गुरु योगी सोमनाथ जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!