July 20, 2026
IPL चीनी मिल सिसवा, 20 जुलाई से शुरु हो रहा है गन्ने का सर्वे सट्टा प्रदर्शन

सिसवा बाजार-महराजगंज। आईपीएल (IPL)चीनी मिल सिसवा बाजार का पेराई सत्र 2026-27 के लिए 20 जुलाई से 30 अगस्त तक गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन का अभियान चलाया जा रहा है, आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाज़ार एवं सहकारी गन्ना विकास समितयों की संयुक्त टीम द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को सर्वे,गन्ना क्षेत्रफल,और प्रजाति की जांच करानें के लिए जागरुक करेगी।

इकाई प्रमुख दीपेन्द्र कुमार एवं विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज़ सिंह ने बताया कि इस वर्ष अर्ली की पर्ची पर‌ केवल अर्ली प्रजाति के ही गन्ने की तौल की जायेगी ,सामान्य या रिजेक्ट प्रजाति मिलने पर तौल नहीं की जायेगी साथ ही सभी किसान बंधुओं से अपील की गई की सभी किसान बंधु अपना अपना‌ बैंक खाता को-ऑपरेटिव बैंक में अवश्य खुलवा लें क्योंकि वर्तमान पेराई सत्र‌ में गन्ना मूल्य भुगतान इसी बैंक के माध्यम से किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!