July 27, 2024
Lok Sabha Election 2024- समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सिसवा नगर में किया बूथ व सेक्टर प्रभारियों की बैठक

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधानसभा 317 के नगर पालिका परिषद सिसवा बाज़ार में लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Election 2024 ) के दृष्टिगत समाजवादी पार्टी ने बूथ व सेक्टर प्रभारियों की आज रविवार को एक आवश्यक बैठक किया, कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया।

Lok Sabha Election 2024

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी मजबूत होंगे, सभी को एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव मिशन2024 के लिए ताकत से लग जाने की जरूरत है,और लोकसभा 63 महराजगंज को किसी कीमत पर इस बार जितने की जरूरत है तभी जाकर प्रदेश में 80 में 80 हराओ भाजपा हटाओ का अभियान सफ़ल होगा।
वक्ता के रूप मे पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का नारा है NDA को हराएगा पीडीए यानी पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक इस बार एकजुट होकर भाजपा की विदाई करने जा रहे है।

Lok Sabha Election 2024- Samajwadi Party held a meeting of booth and sector in-charge in Siswa Nagar under the leadership of District President

Lok Sabha Election 2024

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिलासचिव राकेश सिंह रिंकु ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत से उत्तर प्रदेश में हम लोग भाजपा को हराने जा रहे है इस समय भाजपा को हराने के लिए जनता के सामने सपा एकमात्र सशक्त विकल्प है जिसके कारण जनता का आपार समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है, पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में महराजगंज 63 लोकसभा से जिसको भी प्रत्यासी बनाकर भेजेगी उसको हम लोग एकजुटता के साथ जिताने का काम करेंगे । अब यहा से सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर जनता के बीच अखिलेश यादव जी द्वारा पूर्व में चलाये गए- जनकल्याणकारी योजनावो को प्रचारित करने की जरूरत है,

उक्त कार्यक्रम में नव नियुक्त 317 सिसवा विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष कैलास प्रजापति का स्वागत सिसवा के सभी कार्यकर्ताओं ने किया, श्री प्रजापति ने स्वागत हेतु कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की अदालत में सभी समाजवादी साथी जाकर चौपाल लगाए और जनता को जागरूक करे । इस बार जनता मन बना चुकी है ,भाजपा को हराने के लिए,मुख्य वक्ता के रूप में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल व समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष महेन्द्रा नन्द जायसवाल ने भी बूथ मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ समाजवादी नेता रामलच्छन प्रसाद ने किया, उक्त बैठक में-जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिलासचिव-राकेश सिंह उर्फ रिंकु सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, जिलासचिव प्रभूदयाल चौहान, जिलाकार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह, शैलेष सुल्तानिया, प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ नेता ईश्वर यादव, नदीम अहमद, हरिद्वार गुप्ता, भोजराज सहानी, अतीउल्लाह, बेलाल अहमद, बशिष्ठ यादव, उदयराज यादव, धर्मेंद्र कन्नौजिया, शेराज अहमद अभिषेक श्रीवास्तव,अनिल यादव, रईस अहमद, अशोक चौहान, जरीब आलम, लालमन गौड़, चन्दू प्रसाद, सुदामा प्रसाद, राजू सहित तमाम सेक्टर प्रमुख व बूथ प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!