July 27, 2024
Online Ludo Love- ऑनलाइन लूडो पर हुआ प्यार, शादी के बाद पत्नी को लेकर पहुंचा घर, जाने फिर क्या हुआ

Online Ludo Love लखनऊ। पबजी से मोहब्बत की बाते तो आप सुने थे लेकिन अब लूडो Ludo से भी मोहब्बत होने की खबरें सामने आई है। यहा के काकोरी थानाक्षेत्र में ऑनलाइन लूडो खेलते हुए रिया तिवारी और रविराज के बीच दोस्ती हुई। परिवार की मर्जी के खिलाफ दोनों ने अंतरजातीय विवाह कर लिया। पत्नी को लेकर रविराज घर पहुंचा। बेटे-बहू को आशीर्वाद देने के बजाय परिवार वालों ने धक्का देकर उन्हें घर से निकाल दिया। सास-ससुर के इस रवैये से नाराज रिया ने काकोरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बहू के थाने जाने की जानकारी मिलने पर बेटे रविराज की मां ने भी एफआईआर दर्ज कराई है।

Online Ludo Love- ऑनलाइन लूडो पर हुआ प्यार, शादी के बाद पत्नी को लेकर पहुंचा घर, जाने फिर क्या हुआ
Online Ludo Love

बताया जाता है कि कठिंगरा निवासी किसान रामस्वरूप का बेटा रविराज देर रात तक मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो खेलता था। करीब पांच माह पूर्व लूडो खेलते हुए बालागंज निवासी रिया तिवारी से सम्पर्क हुआ। दोनों करीब एक महीने तक चौटिंग करते रहे। फिर शादी करने का मन बना लिया। परिवार की मर्जी के खिलाफ रविराज और रिया ने शादी कर ली। रविराज के मुताबिक, वह पत्नी को लेकर घर गया तो माता-पिता ने रखने से मना कर दिया। इसके बाद नव दम्पति चार माह तक रिश्तेदारों के घर पनाह लिए रहे। शुक्रवार को वह लोग दोबारा परिवार वालों को मनाने के लिए घर पहुंचे। लेकिन रामस्वरूप और उसकी पत्नी कंचन ने बेटे-बहू को घर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

Online Ludo Love- Love happened on online Ludo, reached home with wife after marriage, know what happened then

Online Ludo Love- ऑनलाइन लूडो पर हुआ प्यार, शादी के बाद पत्नी को लेकर पहुंचा घर, जाने फिर क्या हुआ
Online Ludo Love

मां कंचन के मुताबिक रविराज को उन्होंने समझाने का प्रयास किया था, लेकिन बेटे ने एक नहीं सुनी। माता-पिता को नाराज कर अपनी मर्जी से शादी कर ली। अब घर में जबरन घुसना चाहते हैं। यह बात हमें मंजूर नहीं है। कंचन का आरोप है कि रविराज को उसका चाचा नेकराम भड़का रहा है। जिसके बहकावे में आकर ही रविराज ने घर पहुंच कर झगड़ा किया है।

Online Ludo Love- ऑनलाइन लूडो पर हुआ प्यार, शादी के बाद पत्नी को लेकर पहुंचा घर, जाने फिर क्या हुआ
Online Ludo Love

एडिशनल इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया, बहू ने सास-ससुर के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, किसान की पत्नी कंचन ने भी बेटे रविराज, बहू रिया के साथ देवर नेकराम के खिलाफ एफआईआर लिखवाई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!