July 27, 2024
Maharajganj: कोठीभार पुलिस ने चनकौली में लगाई चौपाल, लोगों को किया जागरूक, समस्याएं भी सुनी

सिसवा बाजार-महाराजगंज। कोठीभार पुलिस ने आज ग्राम चनकौली में चौपाल का आयोजन किया, जिसमें जहां शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति व अन्य अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया वहीं ग्राम वासियों से समस्याओं को भी सुना गया।

Maharajganj: कोठीभार पुलिस ने चनकौली में लगाई चौपाल, लोगों को किया जागरूक, समस्याएं भी सुनी

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकार निचलौल अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहे हैं अभियान अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु प्रत्येक दिवस एक ग्राम में चौपाल लगाने के क्रम में आज ग्राम चनकौली थाना कोठीभार में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय, उप निरीक्षक कल्पनाथ, हेड कांस्टेबल संजय त्रिपाठी, कांस्टेबल अभय नारायण सिंह, कांस्टेबल मणिकांत, कांस्टेबल राहुल गुप्ता, महिला कांस्टेबल पूनम प्रधान, महिला कांस्टेबल विंध्यवासिनी शुक्ला द्वारा ग्राम प्रधान चनकौली व समस्त ग्राम वासियों की मौजूदगी में चौपाल का आयोजन किया गया।

इस चौपाल में शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति व अन्य अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा ग्राम वासियों की समस्याओं को भी सुना गया, इस दौरान एक रास्ते का विवाद प्रकाश में आया जिसको मौके पर ही निस्तारित करवा दिया गया तथा आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!