July 27, 2024
महराजगंज पहुंची व्यापारी स्वाभिमान रथ यात्रा, व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

महराजगंज। उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के शुभ अवसर पर बरेली से शुरू होकर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होते हुए अम्बेडकर नगर से आज जनपद महराजगंज में पहुचा व्यापारी स्वाभिमान रथ यात्रा, व्यापारियों ने धानी ढाला पर प्रदेश अध्यक्ष का एवं व्यापारी रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
यह रथ यात्रा धानी से फरेंदा होते हुए महराजगंज के अग्रवाल अतिथि भवन में व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के व्यापारियों के समस्याओं व संगठन को और व्यापारियों को अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापार मंडल के अब तक किये जा रहे कार्याे से अवगत कराया।

महराजगंज पहुंची व्यापारी स्वाभिमान रथ यात्रा, व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

इस दौरान अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी हमारी ताकत है और हम व्यापारियों के हित के लिए पिछले 50 वर्षों से हमारा संगठन संघर्ष करते हुए व्यापारी हित में कई समस्याओं का समाधान कराया है और प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापारियों से सम्पर्क करके व्यापारियों के समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व तक पहुचा कर व्यापारियों के समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।
व्यापारी स्वाभिमान रथ यात्रा का स्वागत करने के लिए जनपद के घुघली, सिसवा, शिकारपुर, फरेंदा, नौतनवा, कोल्हुई, सिंदुरिया, निचलौल, धानी, महराजगंज, सौनौली, गोपाला सहित जनपद के कोने कोने से व्यापारियों ने व्यापारी रथ यात्रा का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम का संचलन जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के साथ ,प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप मल्ल, प्रदेस पदाधिकारी सुनील पांडेय, मयूर जैन भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त महामंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल, जिलामहामन्त्री प्रमोद जायसवाल, काशीनाथ वर्मा, योगेश जायसवाल, विजय रौनियार, ओम्प्रकास वर्मा, सुधाकर पटेल, उमाशंकर जायसवाल, शैलेश पांडेय, प्रमुख घुघली ओमप्रकाश जायसवाल, फरेंदा अध्यक्ष प्रतिनिधी राजेश जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, अभिमन्यु वर्मा, संजय जायसवाल, रोशन लाल वर्मा, राजू सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!