July 27, 2024
Maharajganj-कुलदीप त्रिपाठी वं विकास पाण्डेय JEE MAINS परीक्षा में सफल, विद्यालय का बढाया मान

Maharajganj सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टरमीडिएट कालेज के छात्र कुलदीप त्रिपाठी पुत्र गोपाल त्रिपाठी एवं विकास पाण्डेय पुत्र विजय पाण्डेय नें NTA द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (JEE MAINS) में (98.86 परसेंटाईल) एवं (95.17 परसेंटाईल) अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया है।

Maharajganj-कुलदीप त्रिपाठी वं विकास पाण्डेय JEE MAINS परीक्षा में सफल, विद्यालय का बढाया मान

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक रामदेव तुलस्यान, वेदप्रकाश अग्रवाल, हरिराम भालोटिया, सत्यनारायण तुलस्यान, प्रदीप तुलस्यान, प्रहलाद अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गजानन्द मणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक निरंकार सिंह, राजेश यादव, नन्दन सिंह, बालमुकुन्द यादव, मनोज सिंह, धर्मेन्द त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!