Maharajganj। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था महराजगंज के जिला आयुक्त (वयस्क संसाधन) हरिश्चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में आज जनपद के प्रशिक्षकों एवं यूनिट लीडरों की एक महत्वपूर्ण गूगल मीट आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य स्काउटिंग की मूल अवधारणाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से समझाना तथा नवीन बदलावों से सभी को अवगत कराना रहा।
ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने स्काउटिंग के फंडामेंटल के अंतर्गत परिभाषा, सिद्धांत, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।
बैठक में प्रतिभागियों को स्काउटिंग के प्रगतिशील प्रशिक्षण की रूपरेखा भी समझाई गई। साथ ही विभिन्न एज ग्रुप में किए गए नवीन बदलावों एवं उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी साझा की गई, ताकि प्रशिक्षण कार्य अधिक प्रभावी और वर्तमान दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो सके। बैठक के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा स्काउटिंग को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को इससे जोड़ने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया।

