सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल के छात्र फिरोज अंसारी एंव अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET 2026 में सफलता हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है
विद्यालय के प्रबन्धक एन0 बी0 पाल एंव प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा की यह हमारे अध्यापकों ,बच्चों एंव बच्चों के माता-पिता के परिश्रम का परिणाम है। विद्यालय परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

