July 27, 2024
Maharajganj: पुलिस अधीक्षक ने फिर किया फेरबदल, कई थानेदार हुए इधर से उधर, देखे लिस्ट

Maharajganj महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक SP डॉक्टर कौस्तुभ ने आज फिर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, एसपी द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाइयों से महकमें में हड़कम्प मचा हुआ है।

Maharajganj: SP डॉक्टर कौस्तुभ की दूसरी बड़ी कार्रवाई, नगर चौकी इंचार्ज सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, महकमे में मचा हड़कम्प

बताते चले पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ पासवान, भानु प्रताप सिंह, अशोक कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार यादव, मनीष कुमार गौड़, चंद्रसेन शाह, गोविंद कुमार, अनिल यादव, धीरज कुमार शाह, प्रमोद सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, धनंजय यादव को कोतवाली से हटकर पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया है।

Maharajganj: SP डॉक्टर कौस्तुभ की दूसरी बड़ी कार्रवाई, नगर चौकी इंचार्ज सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, महकमे में मचा हड़कम्प

इस के बाद एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, आरक्षी आबिद अली, अखिलेश यादव, अखिलेश चौधरी, महिला आरक्षी प्रियंका सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है, इस के पीछे कथित रूप से एक भाजपा नेता पर हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में पुलिस की लापरवाही माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!