![स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी, 15 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2023/08/tyrtuytu-copy.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-1.03.49-PM-776x1024.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-27-at-7.05.31-AM-1024x754.jpeg)
सिसवा बाजार-महाराजगंज। निचलौल रेंज के ग्राम सभा ग्राम गुरलीगढ़वा में जंगल से भटक कर आए तेंदुआ आतंक मचाए हुए है, अब तक इस ने कई जानवरों को अपना निवाला बना लिया है, इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को दे दी है लेकिन कोई कार्यवाही करने की जगह वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/3.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार गुरली रामगढ़वा गांव के आसपास जंगल से भटक कर एक तेंदुआ आ चुका है, गुरली रामगढ़वा के खलील नगर में रविवार की रात लग्भग 2ः 00 बजे मुस्ताक अंसारी के घर के लोग सो रहे थे इसी बीच जंगल से भटक कर आया तेंदुआ गांव में घुसा और मौका पाकर झोपड़ी में बकरी को अपना शिकार बना लिया, बकरी की शोर सुनकर मुस्ताक जगे तो देखा तेंदुआ बकरी को अपना शिकार बना लिया था और बकरी की मौत हो गई थी, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भागा।
जानकारी के मुताबिक अबतक तेंदुआ कई कुत्ते, बकरी व अन्य जानवरों को अपना शिकार बना चुका है, वही जानकारी के बावजूद भी वन विभाग द्वारा इससे बचाव के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान की सूचना विभाग के फारेस्टर अशोक सिंह मौके पर पहुंचकर जांच किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/fggjhfgj.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/19.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/2.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/ghfgnjfg.jpg)