August 21, 2026
बारावफात को लेकर कोठीभार थाने में बैठक, जुलूस की व्यवस्था और सुरक्षा पर हुई चर्चा

सिसवा बाजार-महाराजगंज। आगामी त्यौहार बारावफात (ईद-मिलाद-उन-नबी) के मद्देनजर आज शुक्रवार को कोठीभार थाना परिसर में पुलिस प्रशासन और मुस्लिम धर्म से जुड़े लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बारावफात (ईद-मिलाद-उन-नबी) के दिन निकलने वाले जुलूस को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं, मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्या, सभासद प्रमोद जायसवाल, शिबू बनारसी सहित क्षेत्र के तमाम मुस्लिम धर्मगुरु एवं मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।

बारावफात को लेकर कोठीभार थाने में बैठक, जुलूस की व्यवस्था और सुरक्षा पर हुई चर्चा

पुलिस अधिकारियों ने त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। वहीं, जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!