May 8, 2026
मिशन शक्ति फेज 5.0: कोठीभार पुलिस ने छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा कानून व हेल्पलाइन नंबर

सिसवा बाजार – महराजगंज। मिशन शक्ति टीम/ एंटी रोमियो टीम व साइबर टीम के द्वारा कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत आरएनटी पब्लिक स्कूल गेरमा में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बालक व बालिकाओं को नए कानून की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति फेज 5.0: कोठीभार पुलिस ने छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा कानून व हेल्पलाइन नंबर

बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था। बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट एवं मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181, 112, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, उपनिरीक्षक लकी पटेल, उ0नि0 योगेन्द्र तिवारी, म0रि0का0 वजैंती पाण्डेय, म0रि0का0 संगीता प्रथा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!