सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में आज हर्षाैल्लास से “मदर्स डे” मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों ने “तू कितनी अच्छी है”,”तेरी उँगली पकड़ के चला”,”आई लव माइ मॉम”,”तू ही जन्नत” है, आदि जैसे मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी मां के समर्पण और प्रेम के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय द्वारा आयोजित बैलून फूलाना,स्टिक बिंदी,म्यूजिकल चेयर रेस आदि जैसे खेल में प्रथम,द्वितीय एंव तृतीय आने वाली माताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबन्धक एन0बी0 पाल ने कहा की, मां की एक दुआ जिन्दगी बना देगी, खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी,कभी भूल से भी श्मांश् को ना रूलाना,एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी!, मां और बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। बच्चे चाहे जितने भी बड़े हो जाएं लेकिन मां के लिए बच्चे ही रहते हैं। हमें अपने माता-पिता का आजीवन आदर करना चाहिए।
प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अभिभावक, शिक्षक एंव कर्मचारीगण को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक शकुंतला पाल,प्रदीप सिंह, आलोक कुमार,दीप्ती मेहता,भारती, सुनील दत्त,रंजीत सिंह, अफजल खान, पूजा, प्रिया सिंघानिया, अमित, उमेश यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीतू चौधरी ने किया।





