July 27, 2024
सास ने बहू का लगाया क्रीम पाउडर, फिर मामला पहुंच गया थाने तक

आगरा। यहां एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, इस मामले को देख पुलिसवालों का माथा घूम गया, सास ने बहू का क्रीम पाउडर लगा लिया तो इतना विवाद बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिसवालों ने दोनों पक्षों को काफी समझाया लेकिन बात नहीं बन सकी, अब परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने दोनों को अगली तारीख पर बुलाया है।

यह मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है, यहां की निवासी दो सगी बहनों की शादी आठ महीने पहले फतेहाबाद थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाइयों के साथ हुई थी, छोटा लड़का जूता कारीगर है, बड़ा टाइल्स लगाने का काम करता है।

बहनों का आरोप है कि पति रात को हमेशा घर पर शराब पीकर आते हैं। रोक-टोक करने पर मारपीट करने लगते हैं, इससे भी बड़ी घर में एक समस्या और पैदा हो गई है। सास-बहू में क्रीम पाउडर लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बड़ी बहू का आरोप है कि सास की नजर हमेशा उसकी शृंगारदानी में रखे क्रीम पाउडर पर रहती है। मौका मिलते ही घर पर रहने के दौरान भी मेकअप करके घूमती है।

बहू ने सास को घर पर रहने के दौरान मंहगे क्रीम पाउडर लगाने के लिए मना किया है। सास को बताया कि ये मेकअप पार्टियों में जाने के दौरान किया जाता है। इस बात से सास नाराज हो गई। घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया। बहू को खरी खोटी सुनाने के बाद बेटे से शिकायत कर दी। पति ने भी मां का साथ दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति और सास ने दोनों बहनों को दो महीने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में हैं। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था। मगर, बात नहीं बन सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!