July 27, 2024
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का हुआ जोरदार स्वागत

सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार साइकिल यात्रा के माध्यम से देश बचाओ, देश बनाओ का काफिला लेकर भिन्न-भिन्न जनपदों और विधानसभाओं से होते हुए लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का काफिला गोरखपुर के उत्तरी सीमा भटहट से चलकर झुगिया बाजार होते हुए शहर विधानसभा में आगमन हुआ।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का हुआ जोरदार स्वागत

मेडिकल कॉलेज से असुरन चुंगी पर समाजवादी पार्टी के नि. महानगर अध्यक्ष-यूथ ब्रिगेड चर्चिल अधिकारी एवं महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में अभिषेक यादव जी को माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया और वहां से असुरन चौराहा, गोलघर सरदार पटेल चौराहा (काली मंदिर), इंदिरा चेतना तिराहा, टाउन हॉल फौवारा, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, पैडलेगंज चौराहा होते हुए मोहद्दीपुर शहीद गौतम गुरूंग तिराहा, कूड़ाघाट रानीडीहा खोराबार मोतीराम अड्डा होते हुए झंगहा पहुँचेगी।

उक्त समस्त चौराहों पर साईकिल यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत समारोह का कार्यक्रम अयोजित किया गया।
महानागर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया और जनता में सरकार की उपलब्धियां बताई गई और जनता ने कहा कि आने वाले 2024 में इंडिया का सरकार बनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अनूप यादव, अविनाश तिवारी रुस्तम अली, अफरोज गब्बर, इम्तियाज अहमद, आफताब अहमद, शुभम यादव, इमामुद्दीन अहमद आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!