September 11, 2026
सिसवा नगर पालिका में विकास कार्यों के लिए 17 करोड़ का प्रस्ताव, धन मिलते ही शुरू होंगे काम

सिसवा बाजार-महाराजगंज।सिसवा नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल द्वारा नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा को 17 करोड रुपए का एक प्रस्ताव दिया गया है धन स्वीकृत होते ही सिसवा में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल द्वारा नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा को नगरी सेवा और अस्थापना विकास परियोजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026/27 हेतु नगर पालिका बाजार से लगभग 17 करोड रुपए का एक विकास कार्यों की कार्य योजना/प्रस्तावित कार्य प्रस्तुत किया गया।

प्रस्तावित कार्यों में नंबर 19 शिवाजी नगर में नगर पालिका के कार्यालय परिषद स्मार्ट रिकॉर्ड रूम का निर्माण, नगर पालिका परिषद के सीमाअंर्गत काम्पलेक्स का निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 5 गांधीनगर में वैश्विक नगर बाजार हेतु 20 दुकानों का निर्माण, वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर के बुचिया, वार्ड नंबर 2 लोहिया नगर के बिंदवालिया, वार्ड नंबर 3 सुभाष नगर के हिमाचल छपरा, वार्ड नंबर 5 गांधीनगर के सिसवा खुर्द, वार्ड नंबर 13 देवी नगर के भरपटिया एवं वार्ड नंबर 17 इंदिरा नगर के असमन छपरा में स्थित प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प एवं स्मार्ट क्लास का निर्माण, वार्ड नंबर 3 सुभाष नगर के हिमाचल छपरा एवं वार्ड नंबर 17 इंदिरा नगर के असमन छपरा में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का कायाकल्प एवं स्मार्ट क्लास का निर्माण, वार्ड नंबर 15 कबीर नगर में सिसवा घुघली मुख्य मार्ग पर चिल्ड्रेन पार्क/ वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण, वार्ड नंबर 8/ 9 महाराणा प्रताप नगर /सरोजिनी नगर में स्थित पोखर /छठ घाट का विकास कार्य, वार्ड नंबर 13 देवी नगर में नगीना के मकान से परसादी कुशवाहा के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, वार्ड नंबर 23 लोहिया नगर /शास्त्री नगर में स्थित बिजापार चौराहे एवं वार्ड नंबर 11 राजाजीपुरम में स्थित बेलवा चौराहे का सुंदरीकरण होना है।

अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बताया कि यह पूरा प्रस्ताव जो अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल द्वारा 17 करोड़ का जो कार्ययोजना नगर विकास मंत्री को भेजा गया है, धन अवमुक्त होते ही नगर में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

error: Content is protected !!