September 11, 2026
स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा श्री कृष्ण भगवान की छठी के मौके पर जय श्री कृष्णा कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गन्नीपुर हनुमान नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्री भगवान के छठीहार के अवसर पर श्री कृष्ण भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ का अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार, पुजारी पप्पू झा, अधिवक्ता मुरारी कुमार, देवेंद्र विद्यार्थी, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार उर्फ चुन्नू भैया, हेमंत मल्लिक, डॉक्टर श्वेता, एवं कविता शाही ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। सोहर, बधाई और पारंपरिक भजन द्वारा कृष्ण भक्ति की अलख जगाई गई।

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा श्री कृष्ण भगवान की छठी के मौके पर जय श्री कृष्णा कार्यक्रम का आयोजन

हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा संस्था के कलाकारों को अंग वस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। डॉक्टर श्वेता ने पारंपरिक भजनों को प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया ।
अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि श्री कृष्ण भगवान के उपदेशों को आत्मसात करने की जरूरत है। संस्था द्वारा विभिन्न छोटे-बड़े धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा समाज में एक अच्छा संदेश दिया जा रहा है जो एक अच्छी पहल है। भक्तों ने दैनिक चलंत दरिद्रनारायण भोज कार्यक्रम की सराहना की।

अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा बच्चों को नैतिक शिक्षा और बौद्धिक शिक्षा का ज्ञान संगीतमय अंदाज में दिया जाता है। महिलाओं ने समवेत स्वर में सोहर बधाई का गायन किया। भक्तगण घंटों झूमते रहे। श्री कृष्ण भगवान को झूला झूलाने की होड़ लगी रही।श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे , सीताराम सीताराम सीताराम कहिए आदि नाम संकीर्तन करके कलयुग में इस मंत्र का प्रभाव बताया गया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।

संचालन अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता मुरारी कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में पुजारी पप्पू झा,विनोद कुमार, प्रवीण कुमार मिश्रा, अवधेश ठाकुर, शिवनाथ सिंह, गोपाल कृष्ण, परमानंद सिंह ,श्याम किशोर मिश्रा, देवेंद्र विद्यार्थी, अंजू देवी, कविता शाही, विमल कुमार सिंह,पुरुषोत्तम कुमार, किरण कुमारी, रंजू कुमारी,लाल साहब, विपिन कुमार एस, गोपाल मीरा एवं आरोही की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!