July 27, 2024
SKSD स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के भुजौली स्थित SKSD स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर बच्चों के बीच रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक भाग लिया.स्कूल के छात्रों ने रंगोली बनाई और उसको विभिन्न रंगो से सजाया।

SKSD स्कूल

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से बालिका समूह आकृति, शिवानी, रिया, अनामिका, अंजली, शुभांशी को प्रथम स्थान और कक्षा 8वीं बालक समूह प्रियांशु, आयुष, हिमांशु, दिव्यम, महेश को द्वितीय स्थान तथा कक्षा 9वीं बालक समूह अनुज, चंदन, विकास, अभिषेक, गौरव, आशीष और अमित को तृतीय स्थान मिला बच्चों के लिए सांस्कृतिक और प्री फेस्टिवल प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल में समय-समय पर किया जाता है।

SKSD स्कूल

स्कूल के मैनेजर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी और बताया सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास आता है और उनकी प्रतिभा भी निखरती है।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दीपक जायसवाल, आलोक त्रिपाठी, अभय सिंह, सौरभ सिंह, दीपेंद्र सिंह, नीरज जायसवाल, सरवन यादव, दिलीप जायसवाल, अरुण कुमार, कुमारी शिवालिका सिंह, क्षमा चौधरी, सोनाली जायसवाल, मुस्कान जायसवाल, ख़ुशी जायसवाल, कंचन उपाध्याय, अंजली, स्मिता जायसवाल उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!