July 27, 2024
Nagar Palika Siswa- दीपावली पर तिरंगे झालर से जगमगा रही नगर की सड़कें, अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने नगर वासियों को दी बधाई

सिसवा बाजार-महराजगंज। दीपावली पर नगर पालिका क्षेत्र को सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है, मुख्य सड़कों पर लगे बिजली के खम्भें तिरंगे के रंग से जगमगाने लगा है, चाहे मुख्य सड़क हो या फिर बाजार व मुहल्लों मे लगे बिजली के खम्भें, सभी पर तेजी से तिरंगा झालर लगाने का कार्य चल रहा है, जो रात होते ही जगमगा उठता है।

Nagar Palika Siswa

सिसवा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने दीपावली पर लोगों का बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में सभी बिजली खम्भों पर तिरंगा झालर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है, सिसवा से निचलौल मार्ग व सिसवा से घुघली मार्ग पर लगे बिजली के खम्भों पर तिरंगा झालर लगा दिया गया है और अन्य रास्तों के साथ ही मुहल्लों में लगे बिजली के खम्भों पर तिरंगा झालर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है और शाम होते ही तिरंगा झालर से नगर जगमगा उठता है।

Nagar Palika Siswa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!