July 27, 2024
Maharajganj: 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, मकान मालिक के नाबालिक लड़के पर मामला दर्ज

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय लड़की के साथ मकान मालिक के 16 वर्षीय लड़के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, पुलिस ने आरोपी के विरूद्व संबंिधत धाराओं मे मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात 6 वर्षीय लड़की को मकान मालिक का लड़का अपने ही रूम में ले जाकर दुष्कर्म किया, मासूम रोते बिलखते अपनी मां से अपने साथ हुए आपबीती को बताया, घटना की जानकारी होते ही मासूम के नाना व पीड़ित की मां ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे वही मौके पर पहुंचे सीओ सदर अजय कुमार चौहान ने जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि जल्द आरोपित पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!