July 27, 2024
Robber Bride - लुटेरी दुल्हन फिल्मी अंदाज में गहने और नकदी लेकर हुई फरार, 27 लोगों को बनाया शिकार, इलाके में मचा हड़कंप

बडग़ाम। कश्मीर घाटी में फिल्मी अंदाज में ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने पहले 27 लोगों से शादी की और बाद में उनके गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस मामले का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना बडगाम जिले की है। श्रीनगर लालचौक की प्रेस कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उक्त महिला ने 27 मर्दों से शादी की है। शादी के बाद कुछ समय भी बिताया और बाद में मायके जाने का कहकर घर से सोना और नकदी लेकर फरार हो गई।

Robber Bride - लुटेरी दुल्हन, 27 मर्दों से की शादी, बनाया शिकार, इलाके में मचा हड़कंप
Robber Bride

जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि उक्त ठग महिला जम्मू संभाग के राजौरी की रहने वाली है और उसने एक गैंग तैयार किया है। इस गैंग में कुछ मैच मेकर्स (रिश्ता करने वाले लोग) शामिल हैं, जो अमीर लोग या ऐसे व्यक्तियों को शिकार बनाते थे, जो मेहर के नाम पर अच्छी खासी रकम दे सकते थे।

Robber bride, married to 27 men, hunted, created a stir in the area

Robber Bride - लुटेरी दुल्हन, 27 मर्दों से की शादी, बनाया शिकार, इलाके में मचा हड़कंप
Robber Bride

ठगी के शिकार बडग़ाम खान साहब इलाके के एक निवासी ने बताया कि उसके पास एक मैच मेकर कुछ महीना पहले कई बार आया और राजौरी निवासी एक महिला का फोटो दिखाया। महिला से शादी के लिए विभिन्न तरीकों से रिझाया और वह उसकी यह चाल में फंस गया। शादी के कुछ दिन बाद महिला ने डॉक्टर के पास जाने के लिए पति के साथ अस्पताल गई तो पति जबतक अस्पताल काउंटर पर टिकट निकालता, महिला अस्पताल से फरार हो गई।

Robber Bride

महिला और उसके बताए हुए जानकारों सभी ने उनके अता पता फर्जी बताए थे। यहां तक कि दस्तावेज और पहचान पत्र भी फर्जी थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने बडग़ाम में 27 लोगों को ठगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!