July 27, 2024
Siswa IPL Sugar Mill- पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर युनियन ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, सौंपा मांग पत्र

Siswa IPL Sugar Mill सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा आईपीएल चीनी मिल Siswa IPL Sugar Mill में कार्यरत कर्मचारियों ने पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर युनियन के बैनर तले आज चीनी मिल गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और युनिट हेड व मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर युनियन के सिसवा शाखा अध्यक्ष अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में आज शुक्रवार की सुबह दर्जनों की संख्या में कर्मचायिों ने चीनी मिल गेट पर नारेबाजी किया और युनिट हेड को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग व मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पर यूनिट हेड के निर्देशानुसार सहायक प्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपा।

मजदूर युनियन ने युनिट हेड के नाम सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र में लिखा है कि मिल में कार्यरत सीजनल व परमानेंट वेज बोर्ड कर्मचारियों के पदोन्नती व वेतन बढोत्तरी किया जाए, सभी दैनिक कर्मचारियों का पीएफ कटौती किया जाए, कार्य के अनुसार दैनिक व क्लासिटेड कर्मचारियों का वेतन निर्धारित किया जाए व दैनिक मजदूरों की कार्य के अनुरूप कनसालिटेड किया जाए।

वही मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र मे लिखा है कि उत्तर प्रदेश चीनी मिल मजदूरों के वेतन पुनरीक्षण के लिए समिति का गठन हाई कोर्ट के न्यायधीश की अध्यक्षता में किया जाए, राजाज्ञा संख्या 1305/36-02-22/08-2024 टी0सी0 29 जून 2022 को कारखाने में कार्यरत सभी मजदूरों पर सख्ती से लागू किया जाए, शुगर उद्योग स्टैडिंग आर्डर (सेवा शर्त नियमावली) का पालन किया जाए, मजदूर विरोधी चारों श्रम संहिता को वापस लिया जाए व गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान किय जाए।

इस दौरान अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, उपाघ्यक्ष जय प्रकाश सिंह, मंत्री उमेश श्रीवास्तव, राजन, दहारी, रविन्द्र कुमार, मनोहर, विनोद सिंह, रामनरेश गोंड, रामनाथ गुप्ता, वकील, शैलेश पाण्डेय, नूर आलम अंसारी, अदालत, चन्दन व ओमप्रकाश यादव सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!