September 22, 2023
UP डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से मिले सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया भी रहे मौजूद

सिसवा बाजार-महराजगंज। उत्तर प्रदेश में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से आज लखनऊ में उनके आवास पर सिसवा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने भेंट किया, इस दौरान महाराजगंज सदर विधायक जय मंगल कनौजिया भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से आज लखनऊ में उनके आवास पर भेंट के बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा नगर के विकास के लिए व जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
बताते चले सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल पिछले 45 दिनों में दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से और नगर विकास मंत्री व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिल चुके है और नगर के विकास के लिए प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!