July 27, 2024
सिसवा नगर पालिकाः बारिश भी नही रोक पाई अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल के कदमों को, पहुंचे मृतक के घर

सिसवा बाजार-महराजगंज। बारिश भी नही रोक पाई सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल के कदमों को, आज सिसवा नगर पालिका के वार्ड नं 7 चौधरी चरण सिंह नगर (गिधवा पटटी) में महेन्द्र कुशवाहा के पिता जी का आकस्मिक निधन हो गया, जानकारी मिलते ही अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल हो रही बारिश के दौरान उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किया।

इस के साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कई जगह जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओ को सुना और तत्काल समाधान कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!