July 27, 2024
Shruti Jaiswal selected in Merchant Navy- सिसवा की श्रुति जायसवाल का मर्चेंट नेवी में हुआ चयन, जिले का बढ़ाया मान

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा कस्बे के आभूषण व्यापारी आलोक जायसवाल की पुत्री श्रुति जायसवाल ने पहले प्रयास में भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (मर्चेंट नेवी) चेन्नई में चयनित होकर जनपद का सम्मान बढ़ाया है।

Shruti Jaiswal selected in Merchant Navy- सिसवा की श्रुति जायसवाल का मर्चेंट नेवी में हुआ चयन, जिले का बढ़ाया मान

चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी श्रुति जायसवाल के पिता आलोक जायसवाल आभूषण व्यापारी हैं। माता सोनी जायसवाल गृहिणी हैं। श्रुति की प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल से हुई है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई श्रुति ने सरस्वती बालिका विद्यालय गोरखपुर से पूरा किया। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद मर्चेंट नेवी में पहले प्रयास में ही श्रुति चेन्नई के विश्वविद्यालय में पूरे देश में 3383 रैंक पाकर चयनित हुई है।

श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उसने बताया कि मर्चेंट नेवी में चयनित होकर देश सेवा करना बचपन से ही सपना था। इसके लिए मम्मी व पापा ने हर संभव सहयोग कर हमेशा मार्गदर्शन करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!