![Maharajganj: फांसी के फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मिला सुसाइड नोट](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2023/06/Screenshot-1137.png)
महराजगंज। धनेवा धनेई में स्थित फायर सर्विस में तैनात सिपाही का शव आज गुरुवार की सुबह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे बीमारी की बात लिखि गयी है।
मृतक सिपाही की पहचान संदीप यादव ग्राम हरदिया, पोस्ट, पिछौरा, क्षेत्र गीडा जनपद गोरखपुर के रुप में हुई है। महराजगंज के धनेवा धनेई में उसकी तैनाती 2016 में फायर सर्विस में हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे बीमारी का जिक्र भी है।