September 11, 2026
15 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर। जल लेकर वापस लौट रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया, इस हादसे में जहां दो कांवड़ियों की मौत हो गई वही कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जैतीपुर थाना क्षेत्र के बमिहाना गांव से 15 कांवड़ियों का जत्था गुरुवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से बदायूं के दातागंज के डांडी घाट रामगंगा नदी से जल लेकर आज शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सभी अपने गांव के शिव मंदिर के लिए लौट रहे थे कि नवादा मोड़ पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर पहले दातागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए, आगे कांवड़ लेकर चल रहे शिवम मिश्रा समेत कुछ अन्य साथी भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। कुछ घायलों को बरेली ले जाया गया, जहां बमिहाना निवासी 20 वर्षीय अमन और 30 वर्षीय गुड्डू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का जैतीपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!