सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा बाजार-खड्डा रेलवे ट्रैक पर बुधवार रात एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पॉइंटमैन रजनीकांत यादव ने मेमो के माध्यम से कोठीभार पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि सिसवा बाजार-खड्डा रेलखंड के किलोमीटर संख्या 325/17-18 के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों, सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों की सहायता ली जा रही है।


