October 23, 2024
Delhi Water Crisis - पानी की समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी जल मंत्री आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली में बढती पानी की समस्या को लेकर घमासान मचा हुआ हैं, दिल्ली में पानी की कमी को लेकर जमकर सियासत हो रही है। जल मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी बरकरार है। आज भी 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा। हर संभव प्रयास के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही।

इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। उनके साथ सुनीता केजरीवाल और संजय सिंह भी मौजूद हैं।

Delhi Water Crisis - पानी की समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी जल मंत्री आतिशी
Delhi Water Crisis

जल मंत्री ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना हो, तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आज से ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू करूंगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा, तब तक अनशन पर रहूंगी।

इसी दौरान आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को सात सीटें दी हैं। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी नहीं दे रहे हैं। जल संकट भाजपा की ओर से प्रायोजित है। वह दिल्ली का पेयजल रोक रही है। सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, उसे क्यों रोक रहे हैं। इस पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा सरकार यह पानी नहीं दे रही है।

आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन से किया आने का आग्रह
आम आदमी पार्टी ने अपील की है कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को अनशन के समर्थन में आगे आना चाहिए। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया है। भाजपा का आरोप है कि आतिशी का अनशन सिर्फ दिखावा है। दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!