सिसवा बाजार -महराजगंज। कोठीभार थाने पर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें बाजार की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले युवाओं पर रोक लगाने की मांग उठाई। साथ ही, बाजार में स्पीड ब्रेकर न होने के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की गई और जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की आवश्यकता बताई गई, इसके अलावा अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में व्यापार मंडल के संरक्षक शिव जी सोनी, अध्यक्ष शिब्बू खान, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष दिनेश सोनी, महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, उपाध्यक्ष रजाउल अंसारी, संगठन मंत्री संतराज विश्वकर्मा गुप्ता और बनारसी गुप्ता सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।



