May 14, 2026
CBSE Class 12th Results Declared - सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सिसवा-महराजगंज। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) द्वारा बुधवार को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्थानीय नगर स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया।
विद्यालय के होनहार छात्र अस्मित यादव ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं सना खातून ने 90.6 प्रतिशत, विनायक सुरेका एवं वीरू भारती ने 90.2 प्रतिशत तथा सानिया रैनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

CBSE Class 12th Results Declared - सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में बधाइयों का तांता लग गया। मिठाइयां बांटी गईं, विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया और अभिभावकों की आंखों में गर्व के चमकते आंसू दिखाई दिए।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन ओ. ए. जोसेफ ने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने केवल अंक प्राप्त नहीं किए हैं, बल्कि अपने परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट संस्कारों से विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह सफलता शिक्षकों की तपस्या, अभिभावकों के विश्वास और विद्यार्थियों के समर्पण का जीवंत उदाहरण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यही विद्यार्थी भविष्य में देश और समाज का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।”

CBSE Class 12th Results Declared - सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यालय के प्रधानाचार्य बैजू चेरियन ने कहा कि “विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। हमारे छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता रहेगा।”
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुनहरे कल की कामना की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!