लखनऊ। महराजगंज जिले के सिसवा के रहने वाले युवा साइंटिस्ट राहुल सिंह के मौत के मामले में राहुल सिंह के बड़े भाई रोहित सिंह के तहरीर पर विभुतिखण्ड पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना विभुतिखण्ड को दिए तहरीर में रोहित सिंह पुत्र श्री संजय सिंह निवासी असमन छपरा थाना कोठीभार जनपद महराजगंज ने लिखा है कि मेरा छोटा भाई राहुल सिंह उम्र करीब 22 वर्ष एक प्रतिभाशाली ड्रोन इनोवेटर एवं बाल वैज्ञानिक था। उसने कई वर्षाे तक ड्रोन तकनीकी व अनुसधान के क्षेत्रो मे कार्य किया तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान प्राप्त किया था उसका एक मात्र उद्देश्य देश के लिये नई तकनीकि विकसित करना और भारत का नाम ऊंचा करना था। मेरे भाई की तरक्की से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा था जबकि कुछ लोग ईर्ष्या व द्वेष रखते थे जिनमे 1. चन्द्रभूषण मिश्रा पुत्र वी पी मिश्रा 2. तपिष मिश्रा पुत्र चन्द्रभूषण मिश्रा 3. उदित मिश्रा पुत्र चन्द्रभूषण मिश्रा 4. तारिणी मिश्रा पुत्र चन्दभूषण मिश्रा निवासीगण बी-15, सेक्टर 49, गौतमबुद्धनगर नोएडा उ०प्र० शामिल है।
उन्होंने लिखा है कि भाई के साथ विश्वासघात, मानसिक उत्पीडन, लगातार दबाव धमकिया दी जा रही थी तथा उसके शोध एवं ड्रोन प्रोजेक्ट से सम्बंधित गम्भीर विवाद उत्पन्न किये जा रहे थे जिससे मेरा भाई काफी अवसाद में था तथा अक्सर तनाव में रहता था। मेरे भाई ने उपरोक्त व्यक्तियो द्वारा दिये जा रहे मानसिक तनाव के सम्बंध में हम लोगो को पहले भी अवगत कराया था। हमे आशंका ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त लोगों द्वारा बनाये गये मानसिक प्रेसर के वजह से ही मेरे भाई ने आत्माहत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया।
उन्होंने लिखा है कि मै एक बडा भाई होने के नाते सरकार से मांग करता हूँ कि मेरे भाई को राष्ट्रीय गौरव का सम्मान व मेरे परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाए जिससे कि मेरे बुजुर्ग मा-बाप के बुढापे की लाठी बनी रहे।
विभुतिखण्ड पुलिस ने राहुल सिंह के बड़े भाई रोहित सिंह के तहरीर पर चन्द्रभूषण मिश्रा पुत्र वी पी मिश्रा, तपिष मिश्रा पुत्र चन्द्रभूषण मिश्रा, उदित मिश्रा पुत्र चन्द्रभूषण मिश्रा व तारिणी मिश्रा पुत्र चन्दभूषण मिश्रा निवासीगण बी-15, सेक्टर 49, गौतमबुद्धनगर नोएडा उ०प्र० के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चले लखनऊ के एक होटल में युवा साइंटिस्ट राहुल सिंह की मौत हुई थी जिसके बाद जब राहुल सिंह का शव घर पहुुचा तो जिलाधिकारी, पुलिस अधिक्षक सहित जिले के तमाम अधिकारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद पंकज चौधरी भी राहुल सिंह के घर पहुुंचे और परिजनों से मुलाकात किया, वही परिजनों ने इसे सामान्य मौत से इंकार करते हुए न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद राहुल सिंह के बड़े भाई रोहित सिंह के तहरीर पर लखनऊ की विभुतिखण्ड पुलिस ने चार लोगों के विरूध मामला दर्ज कर लिया है

