July 17, 2026
Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में LL.B. प्रथम वर्ष का प्रवेश परीक्षाफल घोषित, 22 जुलाई से प्रवेश शुरू

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज ने सत्र 2026-27 के लिए LL.B. प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षाफल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.standrewscollege.edu.in और परिसर के सूचनापट्ट पर अभ्यर्थियों के देखने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
प्रवेश परीक्षा की प्रथम सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का प्रवेश दिनांक 22, 23 और 24 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया सम्बन्धित विभाग में निर्धारित तिथियों पर प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

कॉलेज प्रशासन ने दिशानिर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट-आउट, उसके साथ संलग्न समस्त अंकपत्रों व प्रमाण-पत्रों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति, चरित्र प्रमाण-पत्र और स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही, भौतिक सत्यापन के लिए सभी मूल अंकपत्रों और प्रमाण-पत्रों को भी साथ लाना होगा।

प्रवेश के लिए देय सम्पूर्ण शुल्क का भुगतान केवल एटीएम कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग अथवा यूपीआई (UPI) के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। किसी भी अन्य विस्तृत जानकारी या पूछताछ के लिए अभ्यर्थी सीधे कॉलेज के सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर सकते हैं।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में LL.B. प्रथम वर्ष का प्रवेश परीक्षाफल घोषित, 22 जुलाई से प्रवेश शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!