सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नगर के कई वार्डों में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण के लिए धनराशि की स्वीकृति मिल गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत कार्यों में वार्ड नंबर 21 विवेकानंद नगर में केदार के घर से संत कुमार के घर तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण शामिल है।
वहीं वार्ड नंबर 24 चित्रगुप्त नगर में पाठक बीज भंडार से मुजीब के घर होते हुए रमाशंकर के घर तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कराया जाएगा। इसी वार्ड में बाबूलाल अग्रवाल के घर से अशोक बंका के घर तक तथा रमाशंकर के घर से धनपाल के प्लांट तक भी सीसी रोड एवं आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण सहित कई विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।
नगर पालिका क्षेत्र में लगातार हो रहे निर्माण कार्यों से स्थानीय लोगों में भी विकास को लेकर उम्मीद बढ़ी है।

