August 16, 2026
चौबे वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा क्षेत्र के पकड़ी चौबे स्थित चौबे वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि राजेन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। तिरंगे के साथ बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और देशसेवा के महत्व से अवगत कराया।

चौबे वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और अच्छी शिक्षा व संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

चौबे वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि निशान्त चौबे, प्रबंधक प्रशान्त चौबे, जागृति पाण्डेय, शिवांगी, प्रतिभा, पूजा, अभिषेक, अनूप, सपना, नीलम, सुप्रभा, जया, अर्चना, अनामिका, आरूषि सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!