सिसवा बाजार-महराजगंज। CBS पब्लिक स्कूल विसोखोर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर अरुण पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, मैनेजर शरद पाण्डेय, प्रधानाचार्य मानव मेहता सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।


